सोनीपत: मीशो कंपनी की एजेंसी का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी

 


सोनीपत, 09 नवंबर (हि.स.)। गन्नौर की जय भारत कालोनी में चोरों ने साेमवार काे मीशो कंपनी की एजेंसी

को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर कार्यालय से सामान

व नकदी के अलावा मीशो कंपनी की अलग-अलग कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ली।

चोरी एक लाख 34 हजार 684 रुपये बताई गई है। वारदात सीसीटीवी

कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है। गांव खेड़ी गुज्जर गांव के संदीप

ने थाना बड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे

थे। उन्होंने कार्यालय में रखा एक इन्वर्टर, दो बैटरियां और एचपी कंपनी का लैपटाप चोरी

कर लिया। इसके साथ ही गल्ले में रखे 44 हजार रुपये भी ले गए। चोर मीशो कंपनी की अलग-अलग

कीमत की शिपमेंट भी चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने चोरी हुई शिपमेंट की सूची पुलिस

को सौंपी है, जिसके अनुसार उनकी कीमत 68 हजार 684 रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार

पर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना