हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में छाया करनाल का लाल, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया आशीर्वाद

 


मेलबर्न मीट्स मोदी इंवेट में हरियाणा का लाल माधव था 35 सदस्यीय आयोजन समिति का अहम सदस्य22 वर्षीय माधव गौतम हैं आस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी के प्रतिनिधिहिसार, 13 जुलाई (हि.स.)। हाउडी मोदी के बाद आस्ट्रेलिया मैलबर्न मीट्स मोदी भारत से बाहर विदेशी धरती पर दूसरे सबसे इवेंट का इतिहास रच चुकी है। इसमें हरियाणा के करनाल का लाल माधव गौतम छा गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लोकसभा क्षेत्र करनाल के सेक्टर 13 वासी माधव गौतम (संकल्प) आस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन की कोर कमेटी का मेंबर है। महज 21 वर्षीय माधव गौतम की माता ममता गौतम और पिता संदीप गौतम करनाल में शिक्षक हैं। वहीं उनके दादा बनवारी लाल गौतम और दादी राजरानी गौतम इस पर गद्गद् हैं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सिर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। दरअसल मैलबर्न मीट्स मोदी के बाद विक्टरी हाल में चुनिंदा हस्तियों के साथ एक फोटो सेशन कार्यक्रम था,जिसमें आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,थोमस टाउन की काउंसलर चमन तिवारी (मूल रुप से रांची वासी), उनके साथ आस्ट्रेलिया इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि माधव गौतम (संकल्प), आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले मेयर बन कर इतिहास रच चुके और वर्तमान में काउंसलर मूलरुप से वाराणसी वासी प्रदीप तिवारी, भारत विदेश मंत्रालय के डा.नकुल भारद्वाज मौजूद रहे। इस फोटो सेशन के दौरान जब माधव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया तो उन्होंने अभिवादन स्वीकार करते हुए सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए प्रोत्साहित किया। बताया गया है कि आयोजन समिति ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पार्क हयात होटल के बाहर आस्ट्रेलियन गोरों का एक बैंड आमंत्रित किया था, जिसने मां तुझे सलाम की कर्ण प्रिय शानदार धुन से स्वागत किया।यहां भी स्वागत कमेटी में माधव गौतम और 35 सदस्यीय टीम के अलावा रात को साढ़े 12 बजे दो डिग्री तापमान के बीच करीब 500 लोग मौजूद रहे। बताया गया है कि भारत से बार विदेशी धरती पर अमेरिका में हुए हाउडी मोदी के बाद दूसरा बड़ा इवेंट था जिसमें 30 हजार से भी ज्यादा लोग मेलबर्न मीट्स मोदी में पूरी गर्मजोशी से शामिल हुए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर