हिसार : सरकार व किसानों के बीच मजबूत संवाद सेतु की भूमिका निभाएगा किसान मोर्चा : महेश चौहान

 


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया किसानों से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर

हिसार, 25 अगस्त (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा

है कि किसान मोर्चा को गांव-गांव मजबूत करने के साथ किसानों से सीधा संवाद स्थापित

किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को नजदीक से समझकर उनके समाधान के लिए संगठन के माध्यम

से प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा सरकार और किसानों

के बीच मजबूत संवाद सेतु की भूमिका निभाएगा।

महेश चौहान के मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे

थे। कार्यालय पहुंचने पर जिला किसान मोर्चा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला

अध्यक्ष अजय बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित परिचय बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं

ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

महेश चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसान मोर्चा को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करना

है। इसके लिए वे प्रदेश के विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे

और उनकी समस्याओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को केवल सुनना ही

नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए उचित मंच पर प्रभावी पैरवी करना भी संगठन की जिम्मेदारी

है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला

रही हैं।

जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री

सुनील वत्स, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित हुड्डा, जिला उपाध्यक्ष रामफल बूरा, प्रदेश सदस्य

धर्मबीर पानू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरजीत, कुलदीप डेलू, अमित सिवानी, महेंद्र सिंह पानू,

सुरेश जांगड़ा, नरेश नैन, अजय गावर, विनोद तोसावर, जसबीर श्योराण, धर्म सिंह खटकड़,

दलबीर बेंदा, सुरेंद्र सैनी, वेद प्रकाश, प्रवीण, बाबूलाल, बलबीर भूमबक, सरोज सिहाग,

रवीना, सुदेश चौधरी, राधिका गोदारा, सुभाष सैनी, रिछपाल लांबा सहित प्रदेश एवं जिला

पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर