हिसार : विकसित भारत के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए महिलाओं को सशक्त करना अनिवार्य : रेनू भाटिया
नारी शक्ति वंदन अधिनियम केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी
कदम : आशा खेदड़
अधिनियम का स्वागत करते हुए नारी शक्ति वंदन
संकल्प यात्रा का आयोजन
हिसार, 15 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किए जाने
का स्वागत करते हुए बुधवार को नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मुख्य अतिथि रही जबकि जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़
ने अध्यक्षता की। बुधवार काे आजाद नगर स्थित गोदारा पैट्रोल पंप से संत कबीर छात्रावास तक निकाली
इस पद यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं को संबोधित
करते हुए मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व
में केन्द्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच रही है। पहले महिलाओं को चूल्हे
चौके तक सीमित समझा जाता था लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी की अहमियत समझी
और उन्हें उनके अधिकार देते हुए यह अधिनियम लागू करने का बीड़ा उठाया। प्रधानमंत्री
के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि यह अधिनियम लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित
भारत के लक्ष्य के प्राप्त करने के लिए देश की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त करना अनिवार्य
है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष
डॉ. आशा खेदड़ ने यात्रा में आए मुख्य अतिथि व अन्य नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए इसे केन्द्र सरकार का क्रांतिकारी कदम
बताया।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया
कि संकल्प यात्रा में शहर व आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में
मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सावित्री पनिहार, मंजू पोपली, पार्षद
सुमन यादव, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर