इनेलो व्यापार सेल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन ने दिया इस्तीफा
Sep 29, 2023, 14:32 IST
फतेहाबाद, 29 सितंबर (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के व्यापार सेल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
शुक्रवार को सतीश जैन ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। यहां मीडिया को जारी एक बयान में सतीश जैन ने बताया कि उन्होंने निजी और कुछ अन्य कारणों से प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया और अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से प्रधान महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने खुद को पदभार मुक्त करने के लिए कहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुनील