हिसार : प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत की विश्व में पहचान : डॉ. आशा खेदड़
भाजपा सब्जी मंडी मंडल की ओर से आत्मनिर्भर समूह
की बैठक
हिसार, 07 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के
सब्जी मंडी मंडल की ओर से आत्मनिर्भर समूह की बैठक वार्ड-3 की पार्षद ज्योति वर्मा
के आवास पर हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्य अतिथि रही और
कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने रविवार काे कहा
कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक विशिष्ट
पहचान बनाई है। आज भारत की आवाज़ वैश्विक मंचों पर प्रभावशाली ढंग से सुनी जाती है
और देश विकास, आत्मनिर्भरता तथा सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा
कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और विश्व
समुदाय में उसका सम्मान बढ़ा है।
डॉ. खेदड़ ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर अभियान,
‘मन की बात’ कार्यक्रम एवं अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव
दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए
जाने वाले पौधारोपण अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन तथा विभिन्न
जनसंपर्क कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों
को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ें।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया
बैठक की अध्यक्षता सब्जी मंडी मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी
संजीव रेवड़ी, मंडल महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला प्रवक्ता पीयूष मेहता, मंडल महामंत्री
अनुज जैन, सुशील सैनी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश गोयल, सुभाष शर्मा, उमेद खन्ना, सुनील
वर्मा, मंडल सचिव लवली राजपाल, आनंद सैनी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अतुल बांगा, हिसार
विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक भानु सिंघल एवं कपिल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर