हिसार : धांसू को सरकार में भागीदारी देकर गांव का मान सम्मान बढ़ाया : अजयकांत जांगड़ा
चेयरमैन रोहताश जांगड़ा व सीएम विंडो एमिनेन्ट पर्सन अजयकांत जांगड़ा को किया
सम्मानित
हिसार, 10 अगस्त (हि.स.)। निकटवर्ती गांव धांसू के हनुमान मंदिर वाली धर्मशाला
में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने गांव धांसू निवासी
रोहताश जांगड़ा को श्रम कल्याण बोर्ड का चेयरमैन व अजयकांत जांगड़ा को सीएम विंडो एमिनेन्ट
पर्सन बनाए जाने पर भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए रोहताश जांगड़ा व अजयकांत
जांगड़ा को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में बोलते हुए अजयकांत जांगड़ा ने साेमवार काे कहा कि भाजपा ने गांव धांसू
को सरकार में भागीदारी देकर गांव का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना
किसी भेदभाव, जातिवाद और क्षेत्रवाद के सभी का विकास करने में विश्वास रखती है। अजयकांत
जांगड़ा ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने गांव धांसू को सरकार में
भागीदारी देने पर मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी, केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व भाजपा के
शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। अजयकांत जांगड़ा ने गांव में ट्रीटमेंट प्लांट
शुरू करवाने, बिजली घर शुरू करवाने, ढाणियों में बिजली पहुंचाने और खेतों के कच्चे
रास्तों को पक्का करवाने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया।
चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिये कल्याणकारी
योजनाएं लागू कर रही है। जन हितेषी नीतियों से हर वर्ग सरकार से खुश है। उन्होंने धांसू
गांव को इतना सम्मान देने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर जिला
परिषद सदस्य ओमप्रकाश मालिया, सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा, पूर्व सरपंच श्रीराम,
गुलाब सिंह जांगड़ा, गौशाला प्रधान वेद बैनीवाल, देवेन्द्र बैनीवाल, हैप्पी जोनी, सुलतान
सिंह सैनी, रामकुमार सैनी, डॉ. भगतराम, सुरेन्द्र जांगू, हवासिंह गोदारा, विक्रम राठौड़,
गुलजारी लाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर