हिसार : महिला सुरक्षा टीम की सतर्कता से अवैध हथियार बरामद, तीन काबू

 


कार से तेजधार गंडासा बरामद

हिसार, 07 अगस्त (हि.स.)। सिविल लाइन थाना की महिला सुरक्षा टीम ने नाकाबंदी

के दौरान एक कार से तेजधार गंडासा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने शुक्रवार काे बताया कि उप निरीक्षक ममता के नेतृत्व में महिला

सुरक्षा टीम राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को

रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की चालक सीट के नीचे से एक तेजधार गंडासा

बरामद हुआ।

बरामद हथियार के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत

नहीं कर सके। इस संबंध में उप निरीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही

सुनीता ने कार्रवाई करते हुए लीलस निवासी मुनीष, तलवंडी बादशाहपुर निवासी योगेश व चौधरीवास

निवासी निर्मल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश

किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर