सेवा निवृत्त आईएएस समीर पाल सरो बने क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के चेयरपर्सन
चंडीगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)।
हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। समीर पाल सरो हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में रहे हैं। प्रशासनिक और नीतिगत मामलों में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी का नेतृत्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में सरकारी कार्यक्रमों और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था और मजबूत होगी। क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी राज्य के सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की निगरानी और मूल्यांकन का कार्य करती है। यह प्राधिकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ सेवा वितरण में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी नजर रखता है। प्राधिकरण का उद्देश्य सरकारी नीतियों और सार्वजनिक सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधार को बढ़ावा देना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा