पानीपत: पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या

 


पानीपत, 10 जुलाई (हि.स.)। पानीपत में पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी ने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया और जब तक गला घोटे रखा जब तक पत्नी के प्राण नहीं निकल गए। जानकारी के अनुसार हत्या के लिए आरोपी ने अपने मौसेरे भाई को भी बुला लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतका की पहचान काबड़ी रोड स्थित भारत नगर निवासी 35 वर्षीय शिल्पी के रूप में हुई है। वह किराए के मकान में रहती थी। विवाद के चलते उसका पति विपिन अलग रहता था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। शुक्रवार को हमें सूचना मिली थी कि भारत नगर में एक महिला की हत्या कर दी गई है। जब हमारी टीम मौके पर पहुंचीं तो महिला का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। जांच अधिकारी ने आगे बताया कि मौके पर महिला का 10 वर्षीय भाई जॉकी था। उसने पुलिस को बताया कि रात को जीजा आया था। उसने अपनी मौसी के लड़के करिंद्र को बुलाकर बहन की हत्या कर दी थी । महिला के गले पर गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा