एचएसएससी ने ग्रुप डी सीईटी के लिए खोला पोर्टल
चंडीगढ़, 19 जून (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का ऐलान करने के बाद शुक्रवार से पोर्टल खोल दी है। इस बीच आयोग ने पोर्टल खोलने के साथ अभ्यर्थियों से इस संबंध में सुझाव मांग लिए हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीईटी ग्रुप डी के नोटिफिकेशन को लेकर यदि किसी का कोई सुझाव या प्रश्न है तो वह दिए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमें भेज सकता है। सुझावों पर आयोग विचार करेगा।
इससे पहले भी आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह विभिन्न विषयों को लेकर सुझाव मांगे हैं। युवाओं के सुझावों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए गए हैं। युवाओं की सुविधा के अनुसार निर्णय लिए जाए। इसलिए अब फिर से गूगल फार्म के माध्यम से युवाओं से नोटिफिकेशन को लेकर सुझाव या प्रश्न मांगे गए हैं।
ग्रुप डी के लिए शुक्रवार सुबह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
आयोग के अनुसार, ग्रुप डी भर्ती-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है। उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा