हरियाणा में छह ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

 

चंडीगढ़, 07 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने नवचयनित छह प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह सभी अधिकारी वर्ष 2025 बैच के हैं, जिन्हें हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है। स्थाई नियुक्ति देने से पहले इन अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैनात करके प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मुख्य सचिव की तरफ से मंगलवार को जारी आदेशों के अनुसार अमितेज पांगटे को सहायक आयुक्त नूंह, मुस्कान श्रीवास्तव को सहायक आयुक्त फरीदाबाद में तैनात किया गया है। इसी तरह वर्ष 2025 बैच की आईएएस शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेन्द्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक तथा विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा