मृत कर्मचारियों की बकाया ऋण राशि माफ करने की योजना लागू
चंडीगढ़, 06 जून (हि.स.)। हरियाणा में शिक्षा विभाग के मृत कर्मचारियों की बकाया ऋण राशि माफ होगी। इसके लिए सरकार ने धरातल पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर पीआरटी, टीजीटी, ईएसएचएम तथा प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिन्होंने विभाग से ऋण लिया था और जिनका निधन हो चुका है।
विभाग इन मामलों में ऋण राशि को वेव ऑफ (माफ) करने की प्रक्रिया पर विचार कर रहा है। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों का नाम, पद, मृत्यु तिथि, विद्यालय का नाम तथा मामला डीईईओ, बीईओ या डीडीओ स्तर पर कितने समय से लंबित है, इसकी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। विभाग का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर मृत कर्मचारियों के परिजनों को राहत प्रदान करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा