हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी
Oct 19, 2026, 19:07 IST
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर (हि.स.)। चंडीगढ़, 19 अक्टूबर-हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी गौरव कुमार तथा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी प्रदीप अहलावत-1 की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गई हैं।
गौरव कुमार इस समय राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा में सचिव जबकि प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के तौर पर कार्यरत हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा