गुरुग्राम नगर निगम में एचकेआरएनएल से होगी 85 पदों पर भर्ती

 

-शहरी स्थानीय निकाय

निदेशालय ने दी मंजूरी

चंडीगढ़, 04 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा

सरकार के शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने गुरुग्राम नगर निगम में हरियाणा कौशल

रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर मैनपॉवर भरने

की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में स्वीकृति पत्र जारी

कर दिया गया है।

नगर निगम गुरुग्राम

द्वारा भेजी गई सिफारिशों के आधार पर कुल 85 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह

तैनाती एक वर्ष की अवधि के लिए या नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति होने तक की

जाएगी।

स्थानीय निकाय विभाग

निदेशालय की तरफ से मिली स्वीकृति के अनुसार जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 14 पद, जूनियर

इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) के 15 पद, जूनियर इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) के 18 पद, जूनियर

इंजीनियर (एनफोर्समेंट) के36 पद, जूनियर

इंजीनियर (मैकेनिकल)के 02 पदों समेत कुल 85 पदों पर मंजूरी प्रदान की है।

संविदात्मक कर्मचारियों

की तैनाती 'अनुबंध-आधारित कर्मियों की तैनाती नीति, 2022 (डिप्लॉयमेंट ऑफ कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी, 2022) के तहत की जाएगी। नवनियुक्त

कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों का वहन नगर निगम द्वारा अपने स्वयं के स्रोतों

और राज्य के अनुदान से किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग की ओर से कोई

अतिरिक्त फंड नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा