हिसार : मरीजों से आई राशि लेकर निजी अस्पताल का कर्मचारी हुआ फुर्र

 


लगभग साढ़े नौ लाख

रुपये नहीं करवाए हेड कैशियर के पास जमा

पुलिस ने केस दर्ज

करके जांच शुरू की

हिसार, 23 अप्रैल

(हि.स.)। शहर के सेक्टर-14 स्थित सर्वेश अस्पताल का एक कर्मचारी अस्पताल को लाखों की

चपत लगा गया। अस्पताल के बिलिंग स्टाफ में कार्यरत उक्त कर्मी कलेक्शन की कुल नकदी

लगभग साढ़े नौ लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने यह रकम हेड कैशियर को जमा नहीं

करवाई और अपना फोन बंद कर लिया। पुलिस ने अस्पताल के एचआर मैनेजर की शिकायत पर आरोपी

के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अस्पताल के एचआर

मैनेजर मिर्जापुर निवासी राममेहर सिंह ने गुरुवार काे पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश ढांडा नवदीप

कॉलोनी का रहने वाला है। वह अस्पताल में बिलिंग स्टाफ के पद पर तैनात था। उसका काम

मरीजों की पर्ची काटकर कैश इकट्ठा करना था। गत 20 व 21 अप्रैल के कलेक्शन की जब जांच

की गई तो पता चला कि दिनेश ने 9 लाख 480 रुपए की राशि हेड कैशियर के पास जमा ही नहीं

कराई और गायब हो गया। अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर दिनेश की तलाश की और उसे फोन

करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस

को दी गई। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू

कर दी है। पुलिस ने आरोपी दिनेश ढांडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामले के जांच अधिकारी

अनाज मंडी चौकी के हवलदार नसीब सिंह ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर

लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल का मौका मुआयना कर चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी और

नकदी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर