हिसार : मोटरसाइकिल देने से मना किया तो सिर पर रॉड से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

 

डबल फाटक के पास मीट की दुकान पर हुई वारदात, रॉड बरामद कर भेजा जेल

हिसार, 26 अगस्त (हि.स.)। डबल फाटक के पास मोटरसाइकिल देने से मना करने पर

युवक के सिर पर रॉड से हमला करने और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार होने के मामले में अर्बन

एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर

वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया

गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार क्रांति नगर निवासी राकेश अपनी मोटरसाइकिल से डबल फाटक के

पास मीट की दुकान पर गया था। वहां मौजूद चूना भट्ठी निवासी राजेश ने उससे मोटरसाइकिल

मांगी। राकेश ने मोटरसाइकिल देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप

है कि राजेश ने गाली-गलौज करते हुए दुकान से रॉड उठा ली और राकेश के सिर पर वार कर

दिया।

हमले में राकेश घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर

मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में केस दर्ज करके जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक रामजी लाल ने बुधवार काे आरोपी

चूना भट्ठी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही

पर वारदात में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया,

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर