सोनीपत: विकास कार्यों के आधार पर मिलेगी जीत: राजीव जैन

 


सोनीपत, 27 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने सोमवार

को कई सभाओं में कहा कि शहर में चुनाव को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। सोमवार

को उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी यह संकेत देती है कि लोग नरेंद्र

मोदी और नायब सिंह सैनी की जनहित नीतियों से संतुष्ट हैं, इसलिए ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत

किया और समर्थन जताया।

राजीव

जैन ने कहा कि मेयर बनने पर नौ महीनों में शहर के विकास को नई गति देने का प्रयास किया

जाएगा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कई बार

उन्हें नकार चुकी है और इस बार भी मतदाता विकास को प्राथमिकता देंगे। उनके अनुसार प्रदेश

के मतदाता समझदार हैं और आपसी विवाद करने वालों को शहरी सत्ता नहीं सौंपेंगे। उन्होंने

कहा कि राज्य ढांचागत, सामाजिक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा

है। पार्टी का ध्यान स्थानीय समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने

पर है।

राजीव

जैन सेक्टर 15 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन

में शामिल हुए। उन्होंने वार्ड 12 की उम्मीदवार साधना लक्ष्मी नारायण तनेजा के कार्यालय

उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेकर हवन में आहुति दी। सब्जी मंडी मार्केट एसोसिएशन के

कार्यक्रम में भी उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया। इसके अलावा छोटू राम चौक और बड़ा

बाजार में आयोजित सभाओं में भी उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। कार्यक्रमों में पूर्व

मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, ललित बत्रा, हरि प्रकाश सैनी, साधना तनेजा,

लक्ष्मी नारायण तनेजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना