हरियाणा के 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले
-कई जिलों में की गई जजों की नई नियुक्तियां
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के 46 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की है। जारी सूची के अनुसार, वाणी गोपाल शर्मा गुरुग्राम से पानीपत भेजी गई हैं और उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सूरा को नारनौल से गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है।
हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अधिकतर अधिकारी तुरंत प्रभाव से नई जगह कार्यभार संभालेंगे, जबकि पहले दो अधिकारियों का तबादला एक मई 2026 से प्रभावी होगा। हरियाणा सुप्रियर जूडिशल सर्विस के अन्य प्रमुख तबादलों में राजेश कुमार नूंह से फरीदाबाद, डा. सुनीता ग्रोवर रेवाड़ी से गुरुग्राम, महावीर सिंह गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र, राजीव गोयल पंचकूला से कैथल, अजय कुमार वर्मा नूंह से कैथल, यशविंदर पाल सिंह जगाधरी से गुरुग्राम, सोनिका चंडीगढ़ से नारनौल, देविंदर सिंह कैथल से सिरसा और सुदीप गोयल जगाधरी से गुरुग्राम भेजे गए हैं।
इसी क्रम में कंवर पाल नारनौल से फरीदाबाद, जैस्मिन शर्मा गुरुग्राम से हिसार, डा. अमित कुमार गर्ग कैथल से अंबाला, पुनीत सहगल गुरुग्राम से हिसार, विजयंत सहगल पंचकूला में ही विशेष जज सीबीआइ कोर्ट के रूप में, सुनील चौहान गुरुग्राम में ही, हर्षाली चौधरी नारनौल में ही तथा अभिलाषा सप्रा कोहली अंबाला में ही नई जिम्मेदारियों के साथ नियुक्त किए गए हैं।
सुमित गर्ग को सिरसा से झज्जर भेजा गया है। इसके अलावा डाॅ. गगनदीप मित्तल हिसार से अंबाला, हेम राज मित्तल फरीदाबाद से पलवल, लोकेश गुप्ता रेवाड़ी से फरीदाबाद, रोहित वाट्स जगाधरी से चंडीगढ़, निशांत हिसार से गुरुग्राम, डा. मनपाल रामावत अंबाला से रेवाड़ी, डा. विवेक गोयल करनाल से जगाधरी, नेहा नोहरिया जींद से करनाल, अर्चना यादव पानीपत से जींद, ज्योति लांबा फरीदाबाद से सिरसा, डा. अशोक कुमार अंबाला में ही, सुनील कुमार देवान गुरुग्राम से नूंह, रजनीश कुमार करनाल से जगाधरी, नितिन किनरा सिरसा से करनाल और अरविंद कुमार कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ भेजे गए हैं।
सतीश कुमार कुरुक्षेत्र से चरखी दादरी, डा. कविता कंबोज चरखी दादरी से कुरुक्षेत्र, अरविंद कुमार बंसल अंबाला में ही, संदीप चौहान गुरुग्राम से नूंह, अमित कुमार ग्रोवर चंडीगढ़ में ही, वर्षा जैन नारनौल से गुरुग्राम, अशोक कुमार द्वितीय सोनीपत से फरीदाबाद, अंबरदीप सिंह पानीपत में ही, अमित शर्मा द्वितीय अंबाला से पंचकूला, अनिल कौशिक रोहतक से गुरुग्राम और सौरभ गुप्ता गुरुग्राम से जींद स्थानांतरित किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा