यूपी से पानीपत में हेरोइन बेचने आया नशा तस्कर गिरफ्तार

 


पानीपत, 21 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने एक युवक को 261 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यूपी में सहारनपुर के गंगोह निवासी अयान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उनकी टीम बीती शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव नवादा आर में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर नवादा पार की और से सनौली की तरफ जाएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने नवादा आर से नवादा पार रोड पर पुराना यमुना बंधा के पास नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर पश्चात नवादा पार की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सहारनपुर निवासी अयान के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 261 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह यूपी से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर सनौली क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा