हिसार : सिर्फ पद नहीं, उकलाना के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी मिली : रीमा सोनी

 




पहली बैठक में ही साफ हुई चेयरपर्सन रीमा सोनी की विकास प्राथमिकताएं

पार्षदों के साथ शहर की समस्याओं और विकास कार्यों पर किया मंथन

हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। नगर पालिका उकलाना की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन

रीमा सोनी ने पदभार संभालने के बाद हुई पहली बैठक में शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं

स्पष्ट कीं। बैठक में पार्षदों के साथ शहर की नागरिक समस्याओं, लंबित विकास कार्यों

और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान नागरिक सुविधाओं में

सुधार और विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में शहर की मौजूदा जरूरतों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों

को गति देने तथा नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने

की आवश्यकता जताई गई।

चेयरपर्सन रीमा सोनी ने कहा कि चेयरपर्सन का पद केवल अधिकार या

जिम्मेदारी का पद नहीं, बल्कि पूरे शहर के प्रति जवाबदेही का दायित्व है। उकलाना के

लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना

उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उकलाना का विकास किसी एक व्यक्ति या संस्था

के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए नगर पालिका के निर्वाचित प्रतिनिधियों, अधिकारियों

और शहरवासियों को मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने पार्षदों से शहरहित में आपसी समन्वय

के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। रीमा सोनी ने कहा कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली शहर की वास्तविक

जरूरतों के अनुरूप बनाने का प्रयास रहेगा, ताकि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों

तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उकलाना को बेहतर नागरिक सुविधाओं और व्यवस्थित

विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए सामूहिक रूप से काम किया जाएगा। पहली बैठक में

चेयरपर्सन रीमा सोनी का स्पष्ट संदेश रहा कि उनके लिए चेयरपर्सन की कुर्सी केवल पद

नहीं, बल्कि उकलाना के प्रति मिली बड़ी जिम्मेदारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर