जींद : चिकित्सकों के नाम एफआईआर में शामिल करने को लेकर एचसीएमएसए में रोष
जींद, 11 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने नागरिक अस्पताल में मरीज के साथ मारपीट के मामले में चिकित्सकों के नाम एफआईआर में शामिल किए जाने को लेकर अपना रोष बरकरार रखा है। बुधवार को एसोसिएशन प्रतिनिधिनमंडल ने एएसपी अमित भाटिया से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा कि इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सकों को मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है। जबकि उन्होंने मरीज द्वारा दुव्र्यवहार किए जाने के बाद भी अपना चिकित्सक धर्म निभाया और उपचार किया।
बावजूद इसके सीटी स्कैन सिक्योरटी गार्ड के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में अन्य में चिकित्सकों का नाम भी शामिल किया गया है। जोकि सही नही है। चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस नही ली जाती तो पुलिस और प्रशासन से संबंधित कार्य चार बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। वीरवार को भी इस पर एक्शन नही लिया जाता है तो चिकित्सक ओपीडी का बहिष्कार कर देंगे। वहीं प्रदेशभर में चिकित्सक काले बिल्ले लगा कर अस्पतालों में काम कर रोष व्यक्त करेंगे।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने बुधवार एएसपी अमित भाटिया से मिले और अपना पक्ष रखा। प्रतिनिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन प्रधान डा. राजेश भोला, एसोसिएशन स्टेट जर्नल सेक्रेटरी डा. बिजेंद्र ढांडा ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में निष्पक्ष जांच और बेवजह चिकित्सकों को तंग न किए जाने की बात कही। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन प्रधान डा. राजेश भोला, एसोसिएशन स्टेट जर्नल सेक्रेटरी डा. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर जिस कर्मचारी (कपिल) ने मरीज (सम्मी)के साथ मारपीट की है, उसका अस्पताल से कोई लेना-देना ही नही है। वो यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस मारपीट में कहीं भी अस्पताल के चिकित्सक शामिल नही है।
चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस ली जाए
एसोसिएशन प्रधान डा. राजेश भोला, एसोसिएशन स्टेट जर्नल सेक्रेटरी डा. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस नही ली जाती तो पुलिस और प्रशासन से संबंधित कार्य चार बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। वीरवार को भी इस पर कार्रवाई नही की गई तो चिकित्सक ओपीडी का बहिष्कार कर देंगे। वहीं प्रदेशभर में चिकित्सक काले बिल्ले लगा कर अस्पतालों में काम कर रोष व्यक्त करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा