हिसार : हकृवि को क्यूएस विश्वविश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में 301-350 रैंकिंग मिलना स्वागत योग्य : डॉ. अशोक गोदारा

 


कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज के नेतृत्व में शिक्षकों

व गैर शिक्षकों की मेहनत का परिणाम

हौटा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी

सदस्यों ने किया उपलब्धि का स्वागत

हिसार, 30 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

शिक्षक संघ (हौटा) ने हकृवि को क्यूएस विश्वविश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में

301-350 रैंकिंग मिलने पर प्रसन्नता जताई है। हौटा का कहना है कि यह उपलब्धि कुलपति

प्रो. बीआर कम्बोज के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शिक्षकों के शोध तथा गैर शिक्षकों

की मेहनत का परिणाम है।

हौटा अध्यक्ष डॉ. अशोक गोदारा ने साेमवार काे कहा कि हिसार

के हरियणा कृषि विश्वविद्यालय ने क्यूएस विश्वविश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में 301-350

रैंकिंग प्राप्त की है, जो स्वागत योग्य है। इस उपलब्धि के तहत हकृवि ने कृषि विश्वविद्यालयों

में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा

कृषि विश्वविद्यालय देश में ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर अपना परचम लहराते हुए क्यूएस

वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 301-350 रैंकिंग में अपना स्थान बनाएं रखने में कामयाब

हुआ है। कृषि विश्वविद्यालयों में हकृवि ने कृषि और वानिकी में देश में दूसरा स्थान

प्राप्त किया है।

हौटा अध्यक्ष डॉ. अशोक गोदारा, उप प्रधान डॉ.

कृष्ण यादव, सचिव डॉ. राजेश आर्य, सह सचिव डॉ. दिनेश तोमर व खजांची डॉ. कौटिल्य चौधरी

ने भी विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धि का स्वागत किया है। कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुशील

नागर, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. रीना, डॉ. देवेन्द्र

चौहान व डॉ. विकास हुड्डा ने भी हकृवि को क्यूएस विश्वविश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में

301-350 रैंकिंग मिलने पर प्रसन्नता जताई है। सभी ने इसे कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज

के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम

बताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर