मोहन लाल बडौली ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन का कार्यभार संभाला

 


चंडीगढ़, 27 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साेमवार काे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बडौली को उनके पद का कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहन लाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बडौली अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकुशलता के बल पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा जनहित एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यभार ग्रहण के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ अरविन्द कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, विधायक कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा