सोनीपत: विधायक निखिल मदान ने हरियाणा सेपकटकरा टीम को श्रीनगर किया रवाना

 


सोनीपत, 05 सितंबर (हि.स.)। श्रीनगर

में होने वाली 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की पुरुष

और महिला टीम को विधायक निखिल मदान ने शनिवार को रवानगी की। हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन

के अध्यक्ष एवं सोनीपत विधायक निखिल मदान ने खिलाड़ियों को नई खेल किट देकर सम्मानित

किया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा

सेपकटकरा एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता श्रीनगर में

भारतीय सेपकटकरा महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होगी। हरियाणा दल में आठ पुरुष और

10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में सोनीपत के हर्ष व अंश, धैर्य, लविश और

एकांश, भिवानी के अमन व हिमेश तथा चरखी दादरी के हार्दिक शामिल हैं। महिला वर्ग में

सोनीपत की मानवी, दीपांशी और हर्षु तथा भिवानी की पलक, वंदना, रूपाली, माही, राखी,

आई लक्ष्मी और अरवी शामिल हैं। दल के

मुख्य कोच सुमित सरोहा और सहायक कोच संजीत सोनीपत, सपना भिवानी खिलाड़ियों के साथ रहेंगे।

टीम प्रबंधक के रूप में चरखी दादरी के मास्टर संत कुमार और महेंद्रगढ़ के नरेश कुमार

ढिल्लों जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन रेफरी भी मैचों का संचालन

करेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय रेफरी दशरथ रंगा, राष्ट्रीय रेफरी सुनील बंगालिया और अमित

तिहाल शामिल हैं।

विधायक

निखिल मदान ने कहा कि सेपकटकरा भविष्य की संभावनाओं वाला खेल है और इसमें खिलाड़ियों

के लिए बेहतर अवसर हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत के साथ प्रदेश का नाम रोशन

करने का आह्वान किया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यकारी सदस्य अशोक

कुमार, सोनीपत सेपकटकरा एसोसिएशन के प्रधान विजय हुड्डा, सचिव जितेंद्र सिंह समेत अन्य

पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना