सोनीपत: विश्वास से विकास की ओर बढ़ रहा हरियाणा: मोहनलाल बड़ौली
सोनीपत, 08 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा
में भारतीय जनता पार्टी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा
के भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल
बड़ौली ने राई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर गुरुवार को उन्हें
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनसेवा,
सुशासन तथा संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई। इनके साथ्ज्ञ विधायक
निखिल मदान व गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भी रहे।
पूर्व
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा
को लगातार समर्थन दिया है, वह कार्यकर्ताओं और सरकार के लिए सेवा का संकल्प और मजबूत
करता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे आमजन
के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का लाभ पात्र
लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा
की जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तथा
संगठन के कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने
कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के साथ
कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार
तथा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जनता तक पहुंचने और लोगों से संवाद स्थापित करने
का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन का मजबूत समन्वय भाजपा की कार्यशैली
की महत्वपूर्ण विशेषता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि आने वाले
समय में भी उन्हें इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते रहना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना