हांसी जिला स्व-गणना में टॉप फाइव में शामिल, डीसी बोले, टीम पर पूरा भरोसा पहले स्थान पर होंगे काबिज

 




एसडीएम ने डीसी

व एसपी को भेंट की जनगणना किट

हांसी, 28 अप्रैल

(हि.स.)। स्व-गणना के मामले में हांसी जिला टॉप फाइव में शामिल हो गया है, जबकि डेट

लाइन समाप्त होने में अभी तीन दिन और बाकी है। प्रत्येक जिलावासी को इस समय का सदुपयोग

कर अपने परिवार की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी चाहिए ताकि नवगठित हांसी जिला प्रथम स्थान

पर पहुंचकर अपने समृद्ध इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ सके।

यह बात उपायुक्त

राहुल नरवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को

संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी राजेश

खोथ के नेतृत्व में इस क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना

टीम इसी प्रकार से निरंतरता बनाए रखें। अगर जनगणना टीम इसी प्रकार से जुनून के साथ

मेहनत करती रही तो निश्चित रूप से हमारा जिला टॉप पर पहुंच जाएगा।

इस दौरान एसडीएम

राजेश खोथ ने डीसी राहुल नरवाल तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को जनगणना किट भेंट की।

डीसी तथा पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों से अपील की कि जनगणना

पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी अपलोड करें। उन्होंने कहा कि पहली बार स्व गणना का

अवसर नागरिकों को उपलब्ध करवाया गया है । हर नागरिक को स्वगणना कर इस अवसर का भरपूर लाभ

उठाना चाहिए।

अधिकारियों ने डीसी

राहुल नरवाल तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को बताया कि हांसी जिले के ज्यादातर अधिकारियों

और कर्मचारियों द्वारा अपने परिवार की जानकारी जनगणना पोर्टल पर अपलोड करवाई जा चुकी

है। एसडीएम एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि एक मई से घरों की गणना

का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। जिले में 980 हाउस ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में

लगभग 150 घरों को शामिल किया गया है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वह स्व

गणना कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर