गुरुग्राम में खेल मंत्री गौरव गौतम ने बॉक्सिंग हॉल में खिलाड़ियों के साथ की बॉक्सिंग

 




खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गुरुग्राम, 21 जून (हि.स.)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल का दौरा किया। वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही रिंग में उतरकर खिलाड़ियों के साथ बॉक्सिंग भी की।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, उपकरणों तथा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

खेल मंत्री ने अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल अवसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों ने भी खेल मंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर