गुरुग्राम: सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार

 

-दोनों आरोपी फायरिंग के लिए हथियार मुहैया करने के आरोप में काबू

-अब तक इस मामले में 10 आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार

नूंह, 5 नवंबर (हि.स.)। सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में फायरिंग के केस में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को काबू किया है। इन दोनों ने फायरिंग के लिए हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार अब तक इस केस में 10 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपियों में अदालत में पेश करके आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एसपीआर रोड पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई थी। यह घटना 14 जुलाई की है। गोली फाजिलपुरिया की गाड़ी पर लगी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक लोहे का पोल बरामद किया। उस पर गोली लगी थी। सथ ही मौक्े से गोली का खोल भी बरामद किया था। पुलिस ने मामले में गैंगस्टर सुनील सरधानिया सहित आरोपी विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पैट्रोल, शुभम उर्फ काला, शक्ति पांचाल व रामनिवास उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया था। अब इसी मामले में आरोपियों को हथियार मुहैयार कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी गगनदीप को पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर