गुरुग्राम में महिला से फर्जी प्रेम विवाह करके फरार हुआ प्रेमी
पीड़िता ने वीडियो संदेश वायरल करके की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गुरुग्राम, 04 मार्च (हि.स.)। यहां एक युवक द्वारा एक महिला के साथ प्रेम विवाह किया गया। अब वह महिला को छोड़कर फरार हो गया है। महिला ने एक वीडियो जारी करके पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यहां खांडसा गांव में एक मकान में किराए पर रह रही महिला ने वीडियो जारी करके कहा है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ फर्जी शादी की है। उसके साथ मारपीट की, फिर घर से कीमती सामान लेकर वह फरार हो गया। महिला ने कहा है कि युवक ने उसकी नहाते हुए वीडियो बनाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया था। पीड़िता के इस कथित पति ने चार साल पहले नहाते समय न्यूड वीडियो बनाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था। वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी प्रदीप कुमार यादव के खिलाफ महिला ने औरया जिले के थाना दिवियापुर में रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप के आरोपी प्रदीप यादव को को काबू कर लिया था और जेल भेज दिया था।
तीन महीने बाद वह जमानत पर आया। उसने महिला व उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। केस वापिस लेने का दबाव बनाया। फिर पछतावा होने का नाटक करके महिला से औरैया कोर्ट में शादी करने के झूठे कागज बनवाए। महिला को विश्वास दिलाया कि उनकी शादी हो गई है। बाद में पता चला कि सब फर्जीवाड़ा किया गया है। महिला का आरोप है कि प्रदीप कुमार यादव ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली और गुरुग्राम में रहने लगे। महिला का आरोप है कि अब वह उसके साथ मारपीट करने लगा था। वह घर से फरार हो गया है। पीड़िता ने सेक्टर 37 पुलिस थाना में शिकायत दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर