गुरुग्राम: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या, आरोपित पड़ोसी गिरफ्तार

 

गुरुग्राम, 20 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपित उसी ही बिल्डिंग में रहता था, जहां पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह बच्ची के साथ खेलता था। वह शिवनाथ बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला है। वह यहां एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में काम करता था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह गुरुवार की देर शाम बच्ची को घर से चार किलोमीटर दूर लेकर गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वहां एक गड्ढा खोदकर बच्ची के शव को दबा दिया और फरार हो गया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के अपराध को कबूल किया है।इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर शुक्रवार को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। थी।उन्हाेंने बताया कि आरोपित बच्ची को लेकर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को काबू कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर