गुरुग्राम: मन की बात कार्यक्रम से युवाओं को मिली ऊर्जा: सुंदर लाल यादव
-अपने कार्यालय बूथ संख्या 137 पर साथियों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम
गुरुग्राम, 28 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मानेसर नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे सरपंच सुंदर लाल यादव ने रविवार को अपने कार्यालय बूथ संख्या 137 पर साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण को श्रवण किया।
इस अवसर पर गुरुग्राम महानगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना यादव, मानेसर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मानेसर मंडल की मन की बात की संयोजक सुशीला पूनिया, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति जोशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर यादव, दीपक यादव, हरीश, रविंद्र भारद्वाज, राजीव शर्मा, हरकेश तरुण सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों ने हम सभी में राष्ट्रसेवा, आत्मनिर्भर भारत और सामाजिक दायित्व के प्रति नई ऊर्जा एवं संकल्प का संचार किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है। मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया। 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया।
सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर उस घटना, हर उस महत्वपूर्ण पल का जिक्र अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं, जो देश में जोश पैदा करता है। जो देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने देश के युवाओं को भी खूब पे्ररित किया। सेना, खेल, तकनीक के क्षेत्र में युवाओं को बेहतरी से आगे बढऩे को कहा। उन्होंने विमेंस ब्लाइंड वल्र्ड कप जीतने वाली बेटियों को भी सराहा, जिन्होंने एशिया कप टी-20 में तिरंगा शान से लहराया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि उनकी जिज्ञासाओं का समाधान यंग लीडर डायलॉग है। जल्द ही उसका दूसरा संस्करण आएगा। उन्होंने युवाओं के जज्बे पर कहा कि भारत के युवाओं में कुछ नया करने का जुनून है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर