गुरुग्राम: मुंह से कीटनाशक की बोतल खोल रहे अधेड़ की मौत

 


बोलते खोलते समय कीटनाशक मुंह में चला गया था

गुरुग्राम, 10 अप्रैल (हि.स.)। भोंडसी पुलिस थाना क्षेत्र में मुंह से बोतल खोलने के दौरान कीटनाशक चढऩे से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरु कर दी।

जानकारी अनुसार, यूपी के अलीगढ़ निवासी सुरजीत (50) यहां घामड़ोज गांव में अपनी मां के साथ मौसा के पास रहता था। वह मारुति कुंज में गार्ड की नौकरी करता था। उसका मौसा खेती का काम करता है। पांच दिन पहले सुरजीत मुंह से कीटनाशक दवाई की बोतल खोल रहा था। इसी दौरान जहरीला पदार्थ उसके शरीर के अंदर चला गया। उसे बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पांच दिन के उपचार के बाद शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर ने बताया कि कीटनाशक दवाई की बोतल का ढक्कन खोलते समय अधेड़ के मुंह में जहरीला पदार्थ चला था। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर