अपडेट--गुरुग्राम: पति ने पत्नी से विवाद में दी जान
-हाल ही में विदेश से लौटा था, मानसिक रूप से था परेशान
-अमेरिका में नौकरी करते थे पति-पत्नी
गुरुग्राम, 03 मई (हि.स.)। सेक्टर-65 स्थित एम3एम अवेन्यू मॉल में एक व्यक्ति ने आठवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पूछताछ व जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान निशांत उम्र-45 वर्ष निवासी एम्मार एमराल्ड हील्स सोसायटी सेक्टर-65 गुरुग्राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दो मई 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस थाना सेक्टर-65 को सूचना मिली कि एम3एम एवेन्यू मॉल में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने एम3एम एवेन्यू मॉल की आठवीं मंजिल से कूद गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि 12 वर्ष पहले निशांत की शादी हुई थी। दोनों पति पत्नी अमेरिका में नौकरी करते थे। दोनों का विवाद चलने पर वह डिप्रेशन में था। निशांत बीते माह 28 अप्रैल 2026 को ही भारत आया था। तनाव के चलते ही निशांत ने एम3एम अवेन्यू मॉल की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह गुरुग्राम में अपनी बहन व माता-पिता के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर