गुरुग्राम: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग

 

-आनन-फानन में ड्राइवर ने बाहर निकलकर बचाई जान

गुरुग्राम, 06 अगस्त (हि.स.)। पटौदी से मेरठ जा रही एक कार में फर्रुखनगर के पास केएमपी के पास आग लग गई। बुधवार देर रात इस घटना में ड्राइवर ने आनन-फानन में कार से बाहर निकलकर जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई।

जानकारी के अनुसार पांच-छह अगस्त की रात को कार से पटौदी निवासी मुरसलीम पटौदी से मेरठ जा रहे थे। केएमपी पर फर्रुखनगर के पास के टोल से करीब एक किलोमीटर पहले महिंद्रा एक्सयूवी कार में आग लग गई। आग लगते ही मुरसलीम ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर