गुरुग्राम: हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी का किया सम्मान
-सम्मान समारोह में कलाकारों ने दी अनूठी प्रस्तुतियां
गुरुग्राम, 16 जून (हि.स.)। संस्कृति के सारथी गुरुग्राम द्वारा हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भाऊ राव देवरस सेवा न्यास विश्राम सदन के प्रेक्षागृह में यह समारोह हुआ। इसमें हरियाणा के नामचीन कलाकार, नाट्य निर्देशक संगीतज्ञ इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन विश्राम सदन के प्रबंधक एवं संस्कृति के सारथी गुरुग्राम के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने किया।
गर्मजोशी से कला जगत के कई संस्थाओं ने पटके, फूल माला, पगड़ी शॉल और स्मृति चिन्ह देकर महेश जोरी का सम्मान किया। महेश जोशी की नियुक्ति पर हरियाणा के कलाकार खुश हैं। उम्मीद है कि कला का चौमुखी विकास होगा और कलाकारों को सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवनी पर एक नृत्य नाटिका का भी मंचन हुआ, जिसका निर्देशन गायत्री विजय ने किया। नन्हें बच्चों ने बड़ा ही सशक्त अभिनय और नृत्य किया। वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने भाऊराव देवरस सेवा न्यास के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव कल्याण के के लिये किए जा रहे यह सेवा कार्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि वे विलुप्त होती कलाएं, और जमीन से जुड़े कलाकारों के सम्मान के लिये हमेशा तत्पर करेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ परफोर्मेंस आट््र्स (हिपा) के निर्देशक विश्वदीप त्रिखा, अविनाश सैनी, नगाड़ा विशेषज्ञ सुभाष, गुरुग्राम के नाट्य निर्देशक मोहनकांत, हर्ष कुमार, प्रख्यात साहित्यकार अशोक बत्रा, गुरुग्राम के प्रसिद्ध साहित्यकार मदन साहनी, सुरुचि साहित्य कला परिवार के अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. धनीराम अग्रवाल, संगीतज्ञ राधेश्याम किरार, भाऊ राव देवरस सेवा न्यास विश्राम सदन संचालन समिति के सदस्य अनिल बंसल, इनकम टैक्स कमिश्नर गुरुग्राम संजय कुमार, संगीत साधक अमन भाटिया, प्रसिद्ध तबला वादक सुनील झा, गढ़ी के समाजसेवी कुलदीप शर्मा, संस्कृति के सारथी के संरक्षक सतबीर यादव, शिक्षाविद् एवं आर्टिस्ट अर्जुन वशिष्ट, वरिष्ठ शिक्षिका मंजू शर्मा, शिक्षाविद् सविता यादव, शिक्षाविद् जोगिन्दर सिंह समेत करीब 300 कैंसर ग्रसित लोग एवं उनके सहयोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर