गुरुग्राम: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गुरुग्राम, 20 जून (हि.स.)। बिलासपुर एरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार खलीलपुर निवासी सोनू यादव 19 जून को अपनी बड़ी बहन मोनिका के साथ बाइक पर भोड़ाकला से अपने घर लौट रहा था। वहीं मोनिका का पति संदीप कुमार अपनी बाइक पर उनके आगे चल रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे बिलासपुर चौक से पहले पुराने टोल के पास पहुंचे तो धारूहेड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने संदीप की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संदीप बाइक समेत सडक़ पर गिर गए और कार उसको कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार को घटनास्थल पर छोडकऱ फरार हो गया। संदीप को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया। मामले में जांच अधिकारी एसआई मोहम्मद जाहिद ने बताया कि पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर