गुरुग्राम में मूसलााधर बारिश, कादीपुर-हरसरू में सबसे ज्यादा 83 एमएम बरसात
-शुक्रवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भरा
गुरुग्राम, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले में शुक्रवार की रात को जमकर बरसात हुई। जिला प्रशासन द्वारा जारी तहदिल, उप-तहसील अनुसार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा बारिश कादीपुर और हरसरू में हुई है।
21 अगस्त की रात को मूसलाधार बरसात हुई।
उप-तहसील कादीपुर में 83 एमएम बरसात, उप-तहसील हरसरू में 83, तहसील गुरुग्राम में 75, तहसील वजीराबाद में 69, उप-तहसील बादशाहपुर में 62, तहसील सोहना में 55, तहसील फर्रुखनगर में 15, तहसील मानेसर में चार, तहसील पटौदी में तीन एमएम बारिश हुई। रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम, कादीपुर, हरसरू और वजीराबाद क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा हुई है, जबकि मानेसर और पटौदी में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। इस बरसात से कई क्षेत्रों में गहरा जलभराव हो गया। एमजी रोड पर डीएचबीवीएन कार्यालय से लेकर कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 तक जलभराव हो गया। इस तरह सेक्टर-9 में ईएसआई रोड पर जलभराव हुआ। बसई रोड पर भी गहरे गड्ढों में पानी भर गया। अर्जुन नगर, न्यू कालोनी, मदनपुरी रोड, पटौदी रोड पर भी बरसाती पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। इसके साथ ही टूटी सडक़ों के कारण आवागमन में दिक्कत हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर