गुरुग्राम की धरती पर एक लाख लोगों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का बना विश्व रिकॉर्ड
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया गायन
ड्रोन शो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र बनाए
वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स लंदन की टीम ने मौके पर ही सौंपा वल्र्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्रगुरुग्राम, 27 अप्रैल (हि.स.)। गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम की धरती से एक लाख लोगों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का विश्व रिकॉर्ड बना। यहां ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार की देर रात एक समारोह में यह पाठ किया गया। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही। इस अवसर पर भव्य ड्रोन शो भी आयोजित किया गया।
यहां सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली मैदान में डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एडब्ल्यूपीएल की ओर से आयोजित विजय पर्व समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहे। एडब्ल्यूपीएल के विजय पर्व में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एक लाख से अधिक लोगों ने सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह पाठ पूर्ण होने के साथ ही हनुमान चालीसा गायन का विश्व रिकॉर्ड बन गया। एक लाख से अधिक लोगों द्वारा हनुमान चालीस पाठ के विश्व रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की टीम को आमंत्रित किया गया था। हनुमान चालीसा पाठ पूर्ण होने के साथ ही टीम ने मौके पर ही दोनों मुख्यमंत्रियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस समारोह में देर रात ड्रोन शो भी आयोजित किया गया, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र आकाश में बनाए गए। एडब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का उल्लेख करते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विकास की मजबूत भागीदार बन चुकी हैं। डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म महिलाओं को घर बैठे काम करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित विजय पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत का संकल्प एक जन-आंदोलन बन चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर