गुरुग्राम: घर के बाहर खड़ी आठवीं की छात्रा का अपहरण
पुलिस ने नदीम नामक युवक पर दर्ज की एफआईआर
गुरुग्राम, 21 जुलाई (हि.स.)। सोहना क्षेत्र के गांव रायपुर से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक थार गाड़ी में सवार होकर आया और घर के बाहर खड़ी छात्रा को जबरन अपने साथ ले गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार काे बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़ित छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती है। घटना के समय वह अपने घर के बाहर अकेली खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव रायपुर निवासी नदीम अपनी थार गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और छात्रा का अपहरण कर उसे गाड़ी में बिठाकर ले गया।
छात्रा की मां ने तुरंत सोहना थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नदीम के खिलाफ के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा नाबालिग के अपहरण से संबंधित है।
सोहना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नदीम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि आरोपी और गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर