गुरुग्राम: लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे आरोपी पुलिस मुठभेड़ में काबू
-पुलिस की सक्रियता से लूट की वारदात को किया निष्क्रिय
-मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी हुआ घायल
गुरुग्राम, 05 फरवरी (हि.स.)। फरीदाबाद, गुरुग्राम व नूंह में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका अपराधी यहां पुलिस मुठभेड़ में काबू किया गया। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली तो पुलिस ने सक्रियता दिखाई। अपराध के पैर में पुलिस की गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटनास्थल से एक बाइक, एक पिस्टल व चार खोल कारतूस बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार चार फरवरी 2026 की आधी रात को इन्चार्ज अपराध शाखा सोहना उप-निरीक्षक विनय को अपने विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली। बताया गया कि एक कुख्यात अपराधी राशिद हथियार सहित बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर सोहना की तरफ दिखाई दिया है। उसके खिलाफ कई जिलों के पुिलस थानों में गंभीर अपराधिक केस दर्ज हैं। इस सूचा पर इंचार्ज अपराध शाखा सोहना ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर क्षेत्र में नजदीक रायपुर नाका सोहना में सुनियोजित नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान रात में एक बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरा देखकर वह सोहना-अलवर रोड की तरफ बाइक मोडक़रर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। पुराना सोहना-अलवर रोड रायपुर नाका व शमशान के नजदीक पुलिस टीम द्वारा सरकारी गाड़ी से बाइक का पीछा करने पर वह तेज गति से चलाने पर उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक गिरने के बाद वह बाइक सवार युवक उठकर भागने लगा और भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से दो फायर किए, जिनमें से एक गोली सरकारी गाड़ी के बंपर पर जा लगी। एक गोली उप-निरीक्षक विनय के पास से गुजरी। पुलिस टीम द्वारा युवक को चेतावनी देते हुए हवा में एक फायर किया। उसे रुकने के लिए कहा गया तो वह रुका नहीं। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के बाएं पैर में गोली और वह घायल होकर गिर गया। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर लिया। आरोपी से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम राशिद (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला डींग (राजस्थान) बताया। पुलिस टीम ने आरोपी को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में दाखिल कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर