गुरुग्राम: डांडिया नाईट में खूब थिरके महिलाएं, पुरुष
-कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने की शिरकत, धूमधाम से मनाया छाई उत्सव
गुरुग्राम, 14 अक्टूबर (हि.स.)। रंग-बिरंगे कपड़ों, संगीत की धुनों और डांडिया की खनक से सेक्टर-83 स्थित लाइफस्टाइल होम्स सेंट्रल पार्क में उत्सव का बड़ा माहौल बन गया। इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी एनवायरो ने एजिस मीडिया के साथ मिलकर शाम के समय निवासियों के लिए डांडिया उत्सव किया। इस उत्सव में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
लोगों ने गरबा और डांडिया किया, लाइव म्यूजिक का आनंद लिया और त्योहारों के खास पकवानों का स्वाद चखा।
हर उम्र के परिवारों, पड़ोसियों और दोस्तों ने मिलकर डांस किया, जिससे सोसाइटी के सांझा स्थान उत्सव के रंग में रंग गए। उत्सव को और खास बनाने के लिए स्टॉल लगाने की विशेष व्यवस्था की गई। निवासियों को खास छूट पर स्टॉल बुक करने का मौका मिला। इससे स्थानीय कारोबारियों और विक्रेताओं को अपने उत्पाद दिखाने और सोसाइटी के लोगों से सीधे जुडऩे का अवसर मिला। परंपरा, मनोरंजन और खान-पान को एक साथ जोडऩे वाले इस डांडिया उत्सव के जरिए एनवायरो ने यह संदेश दिया कि उसकी भूमिका केवल सुविधाओं के प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के बीच बेहतर संबंध बनाने और समुदाय को मजबूत करने में भी है। इन आयोजनों ने निवासियों के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ाया और उन्हें मिलकर त्योहार मनाने का अवसर दिया।
एम3एम द्वारा गुरुग्राम में नवरात्रि के मौके पर डांडिया रास उत्सव 2.0 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक एम3एम 65वां अवेन्यू सेक्टर-65 में किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में पारंपरिक गरबा और डांडिया के साथ लाइव म्यूजिक, डीजे और कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पहले दिन 16 अक्टूबर को डीजे तरण, डीजे दीपिका पांडे, गायिका राखी रवीना और एरा ऑफ जैस्मिन प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन 17 अक्टूबर को डीजे टैनी चाम्स, डीजे क्यारा और गायिका रूपाली जग्गा कार्यक्रम का हिस्सा होंगी। 18 अक्टूबर को आखिरी दिन डीजे सिडस्काई, डीजे जॉनसन और डीजे नॉटोरियस लोगों का मनोरंजन करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर