गुरुग्राम: मां की साड़ी से बनाया झूला बेटी के लिए बन गया फंदा
-गर्दन फंसने के कारण चली गई जान
गुरुग्राम, 13 अप्रैल, (हि.स.)। यहां एक बच्ची ने अपनी मां की साड़ी से झूला बनाया और वह उससे झूलने लगी। इस दौरान उसकी गर्दन में उसमें फंस गई और बच्ची की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-9 पुलिस थाना से पुलिस शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-9 पुलिस थाना क्षेत्र की देवीलाल कालोनी में रविवार की देर शाम को एक बच्ची रानी कुमारी अपने घर में दीवार की गिल से अपनी मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी। साथ में उसकी दो छोटी बहनें भी खेल रही थी। बच्ची के पिता सुरेश सिंह के मुताबिक वे सीतामढ़ी जिला के रहने वाले हैं। काफी समय से यहां देवीलाल कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। बच्चियों ने कब साड़ी से ग्रिल में झूला बनाया और कब झुले पर झूलने लगीं, यह पता ही नहीं चल सका। झूलते समय वह गोलाई में धूमी तो साड़ी में उसकी गर्दन फंस गई। बच्चे अपनी गर्दन को निकाल नहीं पाई। बच्ची की हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर