गुरुग्राम: सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से मारपीट मामले में पार्किंग स्टाफ पर केस
गुरुग्राम, 14 सितंबर (हि.स.)। सेक्टर-58 स्थित मैगन टावर में पार्किंग स्टाफ द्वारा सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से मारपीट के मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस को रात के समय मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने पीडि़त सेवानिवृत्त अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक द्वारा महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को वीडियो सामने आया था, जिसमें पीडि़ता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके बावजूद थाना सेक्टर-56 में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पीडि़ता से संपर्क कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर