गुरुग्राम: एयर गन से हवा भरकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-एक वर्कशाप पर काम करता था हरविंदर
गुरुग्राम, 08 अप्रैल (हि.स.)। यहां सेक्टर-82 में एक व्यक्ति की एयर गन से हवा भरकर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार काे थाना खेडक़ी दौला में अस्पताल से एक सूचना मिली कि हरविंदर नामक व्यक्ति लड़ाई झगड़े में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। मृतक हरविंदर के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत देकर बताया कि उसका भाई हरविंदर उम्र-38 वर्ष निवासी अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) सेक्टर-82 गुरुग्राम में एक वर्कशॉप पर काम करता था। सात अप्रैल 2026 को वर्कशॉप में ही कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने उसके भाई के गुदा में एयर गन डालकर हवा भर दी। जिससे उसके भाई की तबियत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत पर थाना खेडक़ी दौला में केस दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को रामपुरा गुरुग्राम से काबू किया गया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (उम्र-40 वर्ष) निवासी खेडली गुर्जर जिला डींग (राजस्थान) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हरविंदर व आरोपी नरेश एक ही वर्कशॉप में काम करते थे। दोनों के बीच मजाक-मजाक में आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी ने एयर गन मृतक के गुदा में डालकर हवा भर दी जिससे हरविंद्र की मृत्य हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर