सोनीपत: म्हारी सड़क ऐप शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

 


-19 एजेंडा बिदुओं पर हुई विभागों

के साथ विस्तार से चर्चा

- जिला को 15 इलेक्ट्रिक बसें हुई

प्राप्त

सोनीपत, 18 जून (हि.स.)। हरियाणा

शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने म्हारी सड़क ऐप पर प्राप्त शिकायतों

की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम सोनीपत

तथा सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों

का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटान में

किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी स्वयं नियमित रूप से म्हारी सड़क ऐप पर प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान

की समीक्षा करते हैं।

गुरुवार

को आयोजित सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएस

ढेसी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कुल 19 एजेंडा बिंदुओं

पर चर्चा की गई। इनमें चल रहे विकास कार्यों, नए प्रस्तावित कार्यों, विभागीय समन्वय

तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विचार किया गया। बैठक में बिटुमिन के

उपयोग, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, दिल्ली मेट्रो रेल निगम, पाइप से गैस आपूर्ति, खरखौदा

क्षेत्र में बाहरी विकास कार्य, क्षेत्रीय तीव्र परिवहन प्रणाली परियोजना, गति शक्ति

पोर्टल, म्हारी सड़क ऐप, एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड केंद्र, पार्किंग व्यवस्था तथा

सेक्टर-58 से सेक्टर-64 तक प्रस्तावित लिंक सड़क सहित विभिन्न विषयों पर समीक्षा की

गई।

पाइप

से गैस आपूर्ति योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि खरखौदा, गोहाना और

गन्नौर क्षेत्र में लगभग 5,100 गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में

भी उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नए बस अड्डे से संबंधित समीक्षा

में बताया गया कि जिले को अब तक 15 विद्युत बसें मिल चुकी हैं तथा 35 और बसें मिलने

की संभावना है।

बैठक

के अंत में डीएस ढेसी ने लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान, विकास कार्यों में तेजी लाने

और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में सोनीपत महानगर

विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए. मोना श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों

के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना