पश्चिम बंगाल जीता है अब पंजाब जीतेंगे: मुख्यमंत्री सैनी

 




-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी बांटकर खुशी मनाई

सोनीपत, 04 मई (हि.स.)। हरियाणा

के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को निकाय चुनाव प्रचार मेयर उम्मीदवार राजीव

जैन और वार्ड उम्मीदवारों के समर्थन में कई सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने

पश्चिम बंगाल और पंजाब की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सोनीपत मंे जीत दिला

देना, पश्चिम बंगाल जीता है, फिर पंजाब जीतेंगे।

मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों

के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोमवार की देर शाम सोनीपत में

जलेबी बांटकर और एक दूसरे का मीठा मुंह कराकर खुशी मनाई।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों का लंबे समय तक शोषण हुआ, लेकिन अब वहां बदलाव आया

है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से देशभर में विकास कार्य हुए हैं और

गरीब, महिला, युवा तथा किसान को लाभ मिला है। उनका कहना था कि कई योजनाओं के माध्यम

से लोगों के जीवन में सुधार आया है और देश की छवि विश्व स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद देश

को अपेक्षित विकास नहीं मिल पाया।

पंजाब

की राजनीति पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये

देने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने तंज कसते हुए

कहा कि शाम के बाद वहां का माहौल बदल जाता है और सरकार को जमीनी स्थिति की जानकारी

नहीं रहती। इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा

कि यह केवल सपना है और पंजाब के लोग समझदार हैं, वे किसी के झांसे में नहीं आएंगे।

प्रचार

के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल ने देश को वंदे मातरम् जैसा गीत दिया और कई महान

व्यक्तित्व दिए, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार में योगदान दिया। उन्होंने

कहा कि वहां लंबे समय तक राजनीतिक दलों ने लोगों का शोषण किया, लेकिन अब स्थिति बदल

रही है।

इस मौके

पर विधायक निखिल मदान, मेयर उम्मीदवार राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा के

वार्ड उम्मीदवार और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रमों में हरिप्रकाश सैनी, मुकेश बामनिया,

सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, रीना सैनी, निशा, कुणाल कौशिक, मुनिराम ठोलेदार, मीना,

संजय ठेकेदार, संगीता सैनी, साधना तनेजा, महेश लूथरा, किरण चांदना, संजीव वलेचा, नवीन

मंगला, सुनीता, सुनीता राठी, अनिल ठाकुर, राजकुमार शर्मा, सुमन लाकड़ा और सतपाल कटारिया

सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री

ने दिनभर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सभाएं कीं। उन्होंने राई गांव वार्ड आठ, गांव

राठधाना वार्ड नौ, बहालगढ़ वार्ड सात, गांव गढ़ शहजानपुर वार्ड छह, सेक्टर चौदह वार्ड

तीन और चार, बस स्टैंड के पास वार्ड दो, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड पांच, ज्योतिबा

फुले चौक वार्ड एक, गोहाना रोड बाईपास वार्ड बाईस, गढ़ी ब्राह्मणान वार्ड इक्कीस, सेक्टर

तेइस वार्ड उन्नीस और बीस, छोटूराम कॉलेज वार्ड अठारह, पुरानी अनाज मंडी वार्ड सोलह,

कालूपुर वार्ड सत्रह, रामजस स्कूल वार्ड दस, कबीरपुर वार्ड ग्यारह, सिक्का कॉलोनी वार्ड

तेरह, ओल्ड डीसी रोड वार्ड बारह और चौदह तथा झंडी रोड वार्ड पंद्रह में सभाओं को संबोधित

किया। दिनभर चले इस प्रचार अभियान में विकास, योजनाओं और राजनीतिक बयानबाजी मुख्य मुद्दे

रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों से नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने

की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना