हिसार : रसायन विज्ञान के विविध पहलुओं पर छात्राओं ने कलम से बिखेरा ज्ञान

 


राजकीय महिला महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता,

47 छात्राओं ने लिया भाग

हिसार, 16 सितंबर (हि.स.)। शहर के राजकीय महिला

महाविद्यालय में प्राचार्य सतीश सिंगला की अध्यक्षता में रसायन शास्त्र विभाग की ओर

से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 47 छात्राओं

ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रोफेसर सत्येंदर कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन

विज्ञान, ग्रीन केमिस्ट्री: एक टिकाऊ भविष्य, मानव स्वास्थ्य और चिकित्सा में रसायन

विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और रसायन विज्ञान की भूमिका, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रसायन

विज्ञान का भविष्य, रसायन विज्ञान और टिकाऊ विकास तथा बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहनों का

रसायन विज्ञान जैसे विषय रखे गए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न विषयों

पर चिंतन करने, ज्ञान बढ़ाने और लेखन कौशल विकसित करने का अवसर मिला।

निर्णायक मंडल में डॉ. कुलदीप, प्राध्यापिका सारिका

और प्राध्यापिका आशा शामिल रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राकेश कुमार और प्राध्यापिका

ज्योति ने किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की योगिता ने प्रथम, दीपिका ने

द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सतीश सिंगला ने विजेता

छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर