हिसार : आईटीआई जाने की बात कहकर निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों लापता

 

परिजनों ने युवक

पर लगाया युवती को छिपाने का आरोप

कॉल डिटेल की सहायता

से पुलिस कर रही है युवती को तलाश

हिसार, 05 मार्च

(हि.स.)। हांसी जिले के बास थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों

में लापता हो गई है। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर युवती को छिपाकर रखने का आरोप

लगाया है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी मामला दर्ज कर युवती

की तलाश शुरू कर दी है।

सोरखी पुलिस चौकी

में युवती के भाई ने गुरुवार काे शिकायत दी है। शिकायत में कहा है उसकी 19 वर्षीय बहन 25 फरवरी

को सुबह लगभग 10 बजे हांसी स्थित महिला आईटीआई जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके

बाद वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों

और रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने एक

गांव निवासी अजय नामक युवक पर युवती को छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। सोरखी पुलिस

चौकी ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर