हिसार : आदमपुर हलके के गांवों में हमेशा मिलता परिवार जैसा स्नेह : कुलदीप बिश्नोई

 


क्षेत्र के गांवों में कुलदीप का जनसंपर्क, सुख-दुख में शामिल हुए भाजपा नेता

हिसार, 22 जून (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद एवं कुलदीप बिश्नोई

ने कहा है कि आदमपुर हलके के गांवों में हमेशा उन्हें परिवार जैसा स्नेह मिला है और

इस बार भी लोगों के बीच पहुंचकर जो अपनापन, प्रेम और विश्वास मिला, उसने उन्हें भावुक

कर दिया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता का यह आत्मीय साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत

है और यही रिश्ता उन्हें हर समय अपने लोगों के बीच रहने की प्रेरणा देता है।

कुलदीप बिश्नोई सोमवार को हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों

से मुलाकात कर रहे थे। वे क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में शामिल हुए और कई सामाजिक,

जलपान कार्यक्रमों और आत्मीय बैठकों में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि आदमपुर की धरती उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार

है। यहां के लोगों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने

कहा कि क्षेत्रवासियों के साथ उनका रिश्ता केवल चुनावी या राजनीतिक नहीं, बल्कि पीढिय़ों

से चला आ रहा आत्मीय और पारिवारिक संबंध है, जिसे उन्होंने हमेशा दिल से निभाया है

और आगे भी निभाते रहेंगे।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर हलके के लोगों ने हर परिस्थिति में उन्हें

जो प्यार, सम्मान और भरोसा दिया है, वह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने

कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना, उनकी समस्याओं को सुनना और हर समय उनके साथ

खड़ा रहना ही उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि

हमेशा उनके प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन पहले की तरह मजबूत दिखाई देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर